Chandra Grahan 16 May 2022: आज चंद्र ग्रहण कितने बजे से है 2022 | चंद्र ग्रहण का सूतक कब लगेगा | चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा

Chandra Grahan 2022 :  आज 16 मई को साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है. भारतीय समयानुसार  चंद्र ग्रहण आज 16 मई की सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर लग गया है. आज का यह चंद्र ग्रहण भारत को छोड़कर दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा. आज का चंद्र ग्रहण भारत में इसीलिए नहीं दिखाई देगा क्योंकि यहां दिन का समय होने की वजह है. दिन में सूर्य का उजाला रहता है इसी कारण भारत के लोग इसे देख नहीं पाएंगे.

आज का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है. मगर भारत में नहीं दिखाई देने कारण इसका सूतक भी यहां नहीं लगा है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस चंद्र ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं पड़ेगा. ग्रहण के दौरान सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे. भारत में ग्रहण का सूतक नहीं लगने की वजह से किसी भी मांगलिक कार्य पर प्रतिबंध नहीं है.

वैज्ञानिक दृष्टी से चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है. खगोल शास्त्रों के अनुसार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा जब एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तो चंद्रमा को पृथ्वी की छाया पूरी तरह से ढक लेती है. इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं.

आज का चंद्र ग्रहण कहां कहां दिखाई देगा-

आज 16 मई को पूर्णिमा के दिन लगे चंद्र ग्रहण को भारत को छोड़कर अर्जेंटीना, सैंटियागो और चिली के साथ दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा गया.

2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा-

साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022, मंगलवार को शाम 05 बजकर 48 मिनट पर लगेगा, जो रात 07 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा. बता दें कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में भी पड़ेगा. इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाता है. इस दौरान किसी भी तरह का शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित है.

Share to Your Friends Also

Leave a Comment