CTET Result 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा सीटेट का परिणाम आज 15 फरवरी को जारी कर दिया गया है. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test-CTET January 2024) के पेपर-1 और पेपर-2 का रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर अपलोड हुआ है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दे दिया है. अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से CTET Result Check कर सकते है.
सीटेट का रिजल्ट चेक (CTET Result 2024 Check) करनें के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी. रोल नंबर उम्मीदवारों को अपने प्रवेश-पत्र से प्राप्त होंगे. सीटेट रिजल्ट (CTET 2024 Result) में सब्जेक्ट वाइज प्राप्त अंक तथा कुल प्राप्त अंक लिखें होंगे. इसके अलावा रिजल्ट (CTET Exam Result) में उम्मीदवार के प्रतिशत में भी मार्क्स रिजल्ट में लिखें होंगे.
सीबीएसई बोर्ड ने ऑफिसियल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 07 फरवरी से 10 फरवरी तक चार दिन का समय दिया था. प्रोविजनल आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न एवं उत्तर के लिए निर्धारित शुल्क 1000 रुपए जमा करवाना था. यदि बोर्ड द्वारा प्रोविजनल आंसर के लिए चुनौती स्वीकार कर ली जाती है यानी विषय-विशेषज्ञों द्वारा आंसर की में कोई गलती देखी जाती है, तो नीतिगत निर्णय अधिसूचित किया जाएगा और यह शुल्क आपको वापस लौटा दिया जाएगा. प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सीबीएसई द्वारा फाइनल आंसर की रिलीज की जाएगी.
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2024) का आयोजन 21 जनवरी को दो शिफ्ट में ऑफलाइन ओएमआर शीट आधारित किया गया था. सीटेट एग्जाम के जरिए दो अलग-अलग पेपर लिए गए, जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 था. सीटेट पेपर-1 प्राइमरी लेवल हेतु था, जबकि पेपर-2 अपर प्राइमरी लेवल के लिए था. पहली पारी में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक अपर प्राइमरी लेवल का पेपर-2 (CTET Paper-II) लिया लिया गया. वहीं दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे के बीच दूसरी पारी की परीक्षा में प्राइमरी लेवल का पेपर-1 (CTET Paper-I) था.
सीटीईटी के एग्जाम पेपर-1 और 2 में कुल 150-150 प्रश्न दिए गए थे, जिनमें सभी प्रश्न 1-1 अंक के थे. पेपर-1 में चाइल्ड डेवलपमेंट & पेडागोजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2, मैथमेटिक्स और पर्यावरण अध्ययन के 30-30 प्रश्न होंगे. वहीं पेपर 2 में चाइल्ड डेवलपमेंट & पेडागोजी, लैंग्वेज 1 और लैंग्वेज 2 के 30-30 सवाल दिय गए. इसके अलावा गणित एवं विज्ञान टीचर हेतु मैथमेटिक्स और साइंस सब्जेक्ट से 60 प्रश्न और सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान टीचर के लिए सोशल स्टडीज/सोशल साइंस से जुड़े 60 प्रश्न पूछे गए.
जनवरी सत्र का सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम देश के 135 शहरों में 3 हजार 418 केंद्रों पर आयोजित हुआ था. सीटीईटी के लिए कुल 26.93 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए 9.58 लाख और पेपर 2 (कक्षा 6-8) के लिए 17.35 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.
CBSE CTET Qualifying Marks: सीटेट एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 90 अंक यानी 60 फीसदी अंक अर्जित करने होंगे, जबकि एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 82 अंक यानी 55 प्रतिशत अंक हासिल करने पर उत्तीर्ण माना जाएगा. आपको जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा CTET की मान्यता आजीवन कर दी गई है, जबकि पूर्व में CBSE CTET की मान्यता 7 साल तक के लिए ही थी.
CTET Passing Marks | ||
Category of candidate | Minimum Qualifying Marks (Out of 150) | Minimum Qualiying Percentage (in %) |
General | 90 | 60% |
SC, ST, OBC And PwD | 82 | 55% |
CTET Result 2024 Kaise Check Kare? (How to Check CTET Result 2024)
- CBSE CTET Result Download के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा.
- बाद होम पेज पर CTET Jan-2024 Result पर क्लिक करें.
- फिर अपना रोल नंबर डालकर ‘Login’ करें.
- CTET Result ओपन हो जाएगा.
- Print पर क्लिक करकें CTET Result 2024 Download कर लें.
CTET 2024 Result Important Dates
Important Dates | |
Application Form Start Date | 03 November 2023 |
Application Form Last Date | 01 December 2023 |
Exam City Release Date | 12 January 2024 |
Admit Card Release Date | 18 January 2024 |
Exam Date | 21 january 2024 |
Answer Key Release Date | 07 February 2024 |
Answer Key Challenge Date | 07 to 10 February 2024 |
Result Release Date | 15 February 2024 |
CTET 2024 Result Important Links
Important Links | |
Official Website | Click Here |
Official Notification | PDF Download |
OMR & Answer Key | Click Here |
Answer Key Notice | PDF Download |
Result | Click Here |
Telegram Channel | Join Now |
Questions About CTET Result 2024
Ans. सीबीएसई सीटेट एग्जाम रिजल्ट 15 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है.
Ans. सीटेट रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in से चेक कर सकते है.