CBSE CTET Result 2023: सीबीएसई बोर्ड द्वारा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी 2022-23) का रिजल्ट 3 मार्च को जारी कर दिया गया है. सीटेट पेपर-1 और पेपर-2 का रिजल्ट (CTET Paper 1 & Paper 2 Result) ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर अपलोड किया गया है. सीबीएसई सीटेट रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दे दिया है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते है.
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की सीटीईटी/ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) का आयोजन 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक किया गया था. सीबीएसई सीटेट का एग्जाम दो शिफ्ट में ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित हुआ था. जिसमें फर्स्ट शिफ्ट के एग्जाम समय सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक था, जबकि सेकंड शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक लिया गया.
सीबीएसई बोर्ड ने सीटेट की रिस्पांस शीट और प्रोविजनल आंसर की पूर्व में 14 फरवरी को रिलीज कर दी थी. अभ्यर्थियों को ऑफिसियल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने हेतु 14 से 17 फरवरी तक चार दिन का समय भी दिया गया था.
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए पेपर-1 और पेपर-2 दोनों अलग-अलग लिए गए थे. प्राइमरी लेवल के लिए CTET Paper 1 जोकि कक्षा पहली से पांचवीं तक पढ़ाने वालों के लिए था. वहीं CTET Paper 2 अपर प्राइमरी लेवल का यानी कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने हेतु लिया गया. इन दोनों लेवल की सीटेट परीक्षा में करीब 32 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था.
सीटेट की इस परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 में कुल 150-150 प्रश्न दिए गए थे, जिसमें सभी प्रश्न 1-1 नंबर के पूछे गए. सीटेट का एग्जाम पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 फीसदी अंक चाहिए. वहीं एससी/एसटी और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को यह एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक अर्जित करने जरुरी है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटीईटी की वैद्यता अब आजीवन कर दी गई है, जबकि पूर्व में CBSE CTET की वैद्यता 7 साल तक के लिए ही थी.
CTET Result 2023 Kaise Dekhe (How to Check CTET Result 2023)
- CBSE CTET Result 2023 Check करने के लिए स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें-
- स्टेप-1. सीटेट का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में ‘CTET Dec22 Result’ के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अगले पेज में अपना रोल नंबर डालकर ‘Submit’ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
- CTET Score Card स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. जिसे Print के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें.
CBSE CTET 2022-23 Important Dates
CTET Important Dates | |
CTET Online Form Start Date | 31 October 2022 |
CTET Online Form Last Date | 24 November 2022 |
CTET Exam City Release Date | 20 December 2022 |
CTET Admit Card Release Date | 26 December 2022 |
CTET Exam Date | 28 December 2022 to 7 February 2023 |
CTET Answer Key Release Date | 14 February 2023 |
CTET Answer Key Challenge Date | 14-17 February 2023 |
CTET Result Release Date | 03 March 2023 |
CBSE CTET 2022-23 Important Links
CTET Important Links | |
Official Website | Click Here |
Official Notification | PDF Download |
Result | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Questions About CTET Result 2023
Ans. सीटेट का रिजल्ट 3 मार्च को रिलीज हो गया है.
Ans. सीटेट एग्जाम का रिजल्ट ऊपर दिए डायरेक्ट लिंक से या फिर यहां बताए गए प्रोसेस के अनुसार देखें.
Ans. सीटीईटी का रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर अपलोड है.