Rajasthan REET Result 2022: रीट 1st लेवल और 2nd लेवल का परिणाम यहां देखें @reetbser2022.in के डायरेक्ट लिंक से

REET 2022 Result Direct Link: राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2022) का परिणाम 29 सितंबर को घोषित हो गया है. राजस्थान बोर्ड (BSER) ने प्रदेश में इस साल होने जा रही थर्ड ग्रेड टीचर्स भर्ती से पहले रीट रिजल्ट (REET Result 2022) की घोषणा कर दी है. रीट लेवल 1 का रिजल्ट 63.63 फीसदी और रीट लेवल 2 का रिजल्ट 52.19 फीसदी रहा. Rajasthan Board ने रीट लेवल 1 और लेवल 2 के रिजल्ट एक साथ ऑफिसियल वेबसाइट- reetbser2022.in पर अपलोड किए हैं. जिन अभ्यर्थियों को रीट का रिजल्ट (REET 2022 Result) चेक करना है, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से रीट फर्स्ट लेवल रिजल्ट और रीट सेकंड लेवल रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

REET Level 1 Result 2022 Link

REET Level 2 Result 2022 Link

राजस्थान अध्यापक पात्रता के लिए रीट फर्स्ट लेवल और रीट सेकंड लेवल दो अलग-अलग परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें BSTC डिग्री धारकों के लिए REET Level 1 थी, जबकि B.Ed वालों के लिए REET Level 2 की परीक्षा हुई थी. रीट लेवल 1 क्लियर करने वाले अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर यानी कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को पढ़ा सकेंगे , वहीं रीट लेवल 2 क्लियर करने वाले अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक यानी छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के पात्र होंगे.

राज्य में इस साल रीट परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई को किया गया था. रीट लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षाएं कुल चार शिफ्ट में संपन्न करवाई गई थी. 23 जुलाई को फर्स्ट शिफ्ट में REET Level 1 का एग्जाम हुआ था, जबकि दोनों दिन 23 और 24 जुलाई को 3 शिफ्ट में REET Level 2 का एग्जाम करवाया गया. रीट लेवल 1 की परीक्षा में कुल 3,20,014 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,03,609 परीक्षार्थियों ने रीट क्लियर कर ली है. रीट लेवल 2 की परीक्षा में कुल 11,55,904 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 6,03,228 जनों ने रीट क्लियर की.

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर्स भर्ती के मेन एग्जाम (REET Mains) अगले साल 2023 में 4 और 5 फरवरी को होंगे. राज्य में इस थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के जरिए कुल 46 हजार 500 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें 15,000 पद प्राइमरी लेवल के लिए और 31,500 पद अपर प्राइमरी लेवल के लिए हैं.

REET Result 2022 Kaise Check Kare (How To Check REET Result 2022)

  • REET Result 2022 Level 1 और REET Result 2022 Level 2 देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- reetbser2022.in पर जाएं.
  • उसके बाद होम पेज पर ‘Click To View REET Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Roll Number और Date Of Birth डालकर Submit कर दें.
  • REET Result Level 1 और REET Result Level 2 स्क्रीन पर आ जाएगा.

REET Qualifying Marks 2022: रीट क्लियर के लिए इतने नंबर थे जरूरी

REET 2022 Cut Off
Category Passing Marks Passing Percentage
General 90 60%
OBC 82.5 55%
SC
ST
ST (TSP) 54 36%
Widow/Divorced/Ex-Serviceman 75 50%
PH 60 40%
Sahariya 54 36

REET 2022 Important Links

REET Result 2022 Important Links
Official Website Click Here
Result Click Here
Shift 1 Answer Key (Level 1) Download
Shift 2 Answer Key (Level 2) Download
Shift 3 Answer Key (Level 2) Download
Shift 4 Answer Key (Level 2) Download
Normalization Formula Click Here
Telegram Click Here

reet result level 1 2022 | reet result level 2 2022 | reet result 2022 kaise check karen | reet exam result | reet ka result kaise dekhe | rajasthan reet result | reet ka result | reet result link | reet 2022 result | reet 2022 | reet bser 2022 | bser reet result 2022 level 1 | bser reet result 2022 level 2 | reet website 2022 | rajasthan reet result 2022 level 2 | rajasthan reet result 2022 level 1 | रीट परीक्षा का रिजल्ट | रीट का रिजल्ट | रीट रिजल्ट 2022 | रीट रिजल्ट कैसे देखें |

Share to Your Friends Also

Leave a Comment