JEE Main Session 1 Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main Session 1) का रिजल्ट 6 फरवरी को जारी कर दिया है. जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट (JEE Main Result 2023 Session 1) ऑफिसियल वेबसाइट-jeemain.nta.nic.in पर अपलोड किया गया है. जेईई मेंस का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दे दिया गया है. अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए जेईई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट (JEE Mains Result 2023) चेक कर सकते है.
JEE Main Result 2023 Direct Link
एनटीए द्वारा प्रथम सत्र की जेईई मुख्य परीक्षा 24, 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को कंप्यूटर आधारित (सीबीटी मोड) में दो शिफ्ट में करवाई गई थी. फर्स्ट शिफ्ट का पेपर सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक लिया गया, जबकि सेकंड शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक आयोजित गया था. एनटीए ने जेईई का यह मेन एग्जाम देश के 290 शहरों और विदेशों के 25 शहरों में आयोजित किया था. कुल 13 भाषाओं में जेईई मेन एग्जाम के पेपर करवाए गए, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, पंजाबी, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल थी.
एनटीए द्वारा 2 फरवरी को जेईई मेंस की प्रोविजनल आंसर की रिलीज कर दी गई थी. अभ्यर्थियों को प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने हेतु 2 फरवरी से 4 फरवरी तक तीन दिन का समय दिया गया. प्रोविजनल आंसर की पर अभ्यर्थियों के ऑब्जेक्शन दर्ज होने बाद 5 फरवरी को फाइनल प्रोविजनल आंसर की जारी की गई.
अभ्यर्थी जेईई मेन पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) के जरिए एनआईटी, आईआईआईटी एवं केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा संचालित अन्य तकनीकी संस्थानों में एडमिशन ले सकेंगे. साथ ही यह जेईई एडवांसड के लिए पात्रता परीक्षा भी है, जो आईआईटी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. वहीं बी.आर्क और बी. प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पेपर 2A और पेपर 2B लिया गया था.
JEE Main Result Kaise Dekhe (How to Check JEE Mains Result 2023)
- JEE Mains Session 1 Result Check करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- उसके बाद होम पेज पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में Results for JEE MAIN (2023): Paper 1 – B.E. / B.Tech के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अगले पेज में एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके ‘Submit’ पर क्लिक कर दें.
- JEE Mains Result 2023 Score Card स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. जिसे Print के ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें.
JEE Mains 2023 Session 1 Dates
JEE Main Important Dates | |
Online Application Start Date | 15 December 2022 |
Online Application Last Date | 12 January 2023 |
Exam City Release Date | 18 January 2023 |
Admit Card Release Date | 21 January 2023 |
Exam Date | 24 January to 1 February 2023 |
Final Answer Key Release Date | 5 February 2023 |
Result Date | 6 February 2023 |
JEE Main 2023 Important Links
Official Website | Click Here |
Official Notification | PDF Download |
Final Answer Key | Download |
Result Link | Click Here |
How to Check JEE Main Result | Watch Video |
Telegram Channel | Join Now |
Questions About JEE Mains 2023 Session 1
Ans. जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 6 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. एनटीए द्वारा जेईई मेंस के पेपर-1 (B.E./B.Tech) का रिजल्ट जारी किया गया है. पेपर 2A और पेपर 2B (B.Arch And B.Planning) का रिजल्ट जारी होना शेष है.
Ans. जेईई मेंस रिजल्ट एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर अपलोड है.
Ans. जेईई मेंस सेशन 1 का रिजल्ट ऊपर दिए डायरेक्ट लिंक से या फिर यहां बताए गए प्रोसेस के अनुसार चेक कर सकते है.