Coast Guard Admit Card 2023 Download: भारतीय तटरक्षक बल द्वारा आयोजित की जा रही इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक जीडी, डीबी और यांत्रिक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स भर्ती 2023 सीजीईपीटी 01/2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड (Coast Guard Admit Card 2023) का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है. इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा नाविक जीडी, डीबी और यांत्रिक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रवेश पत्र (Indian Coast Guard Admit Card 2023) आज 29 नवंबर 2023 को रिलीज कर दिया गया है. परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र अधिकारिक वेबसाइट- joinindiancoastguard.cdac.in पर अपलोड हुआ है. मेल और फीमेल अभ्यर्थी ईमेल आईडी तथा पासवर्ड की सहायता से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड (Indian Coast Guard Admit Card 2023 Download) कर सकते है. आपकी सुविधा के लिए हमारें द्वारा नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक (Coast Guard Admit Card 2023 Download Link) दे दिया गया है.
Indian Coast Guard Admit Card 2023 Direct Link
कोस्ट गार्ड की एग्जाम सिटी गत 22 नवंबर 2023 को रिलीज कर दी गई थी. एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों के एग्जाम शहर का नाम, एग्जाम राज्य का नाम, एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि अंकित है. इन सबके अलावा एग्जाम गाइडलाइन भी एग्जाम सिटी स्लिप में लिखी हुई है. यदि किसी कैंडिडेट ने अभी तक एग्जाम सिटी चेक नहीं की है, तो वह नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते है.
Indian Coast Guard Exam City 2023 Direct Link
इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा नाविक जीडी, डीबी और यांत्रिक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले प्रत्येक उम्मीदवार को उपलब्ध होगा. 2 दिसंबर 2023 को जिन कैंडिडेट्स का कोस्ट गार्ड एग्जाम (ICG Exam 2023) है, उनका प्रवेश पत्र (Coast Guard 2023 Admit Card) 29 नवंबर 2023 को रिलीज हुआ है. जिन अभ्यर्थियों की 3 दिसंबर को परीक्षा है, उनका एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 30 नवंबर से ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा. 4 दिसंबर 2023 को एग्जाम जिन भी कैंडिडेट्स का है, उनके लिए 1 दिसंबर 2023 से एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे.
Indian Coast Guard Admit Card 2023 Release Date | |
Exam Date | Admit Card Release Date |
02 December 2023 | 29-11-2023 |
03 December 2023 | 30-11-2023 |
04 December 2023 | 01-12-2023 |
इंडियन कोस्ट गार्ड की परीक्षा 2 से 4 दिसंबर 2023 को आयोजित होगी. परीक्षा का संचालन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. कोस्ट गार्ड नाविक जीडी या डीबी के पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को वेतन प्रति माह लेवल 3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपए मिलेगा. यांत्रिक मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन प्रति माह लेवल 5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपए मिलेगा.
- Coast Guard Navik (GD/DB) Salary: Rs. 21,700-69,100/-
- Coast Guard Yantrik (Mechanical/Electrical/Electronics) Salary: Rs. 29,200-92,300/-
Indian Coast Guard Admit Card 2023 Kaise Download Kare (How To Download Indian Coast Guard Admit Card 2023)
- Indian Coast Guard Admit Card 2023 Download करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिसियल वेबसाइट- joinindiancoastguard.cdac.in पर विजिट करें.
- होम पेज पर ‘Join ICG As Enrolled Personnel (CGEPT)’ पर प्रेस करें.
- अब ‘Enrolled Personnel (CGEPT-01/2024)’ पर प्रेस करें.
- यहां ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर ‘Login’ करें.
- अगले पेज में ‘Print Admit Card’ पर क्लिक कर दें.
- स्क्रीन पर Coast Guard Admit Card ओपन हो जाएगा.
Indian Coast Guard Exam 2023 Guidelines
- आवेदन पत्र में उल्लिखित वैध मूल पहचान प्रमाण पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पेन कार्ड में से कोई एक) लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना है. आईडी कार्ड के बिना उपस्थित होने पर सेंटर के भीतर कैंडिडेट को प्रवेश नहीं मिलेगा.
- प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट आउट उम्मीदवार सेंटर पर लेकर उपस्थित होंगे. ब्लैक & वाइट प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी.
- दो पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया है) लेकर सेंटर पर जाएंगे. केवल एक रंगीन फोटो लेकर आने पर उम्मीदवार को सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
- एससी/ एसटी कैंडिडेट्स को मूल जाति प्रमाण पत्र, स्व-सत्यापित जाति प्रमाण-पत्र की 2 प्रतिलिपि, ट्रेन या बस टिकट की मूल प्रति, एनईएफटी भुगतान के लिए रद्द किया गया बैंक चेक, यात्रा भत्ता का दावा करने के लिए टीए फॉर्म की दो प्रतियां (जोकि आईसीजी भर्ती वेबसाइट पर उपलब्ध है) लेकर सेंटर पर जाना होगा. यह सभी दस्तावेज उम्मीदवार को यात्रा भत्ता प्राप्त करने के लिए परीक्षा केंद्र पर ले जाने है.
- आभूषण, कान की बाली, कलाई की पट्टी इत्यादि एग्जाम हॉल में लेकर नहीं जा सकते है.
- मोजे और जूते पहनकर सेंटर पर उपस्थित नहीं हो सकते है. स्लीपर चप्पल/ हवाई चप्पल/ सैंडल पहनकर सेंटर पर जा सकते है.
- बड़े बटन वाले कपड़े, पूरी बाजू या लम्बी बाजू वाले कपड़े, जैकेट पहनकर सेंटर पर जानें की मनाही है.
- मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच, ईयर फोन, हेड फोन, हेडबैंड, ब्लूटूथ डिवाइस, ज्वलनशील वस्तु, हथियार, खाने की वस्तु, कैलकुलेटर इत्यादि वस्तुएं सेंटर पर प्रतिबंधित है.
- कैंडिडेट्स को परीक्षा देने के लिए ईमेल आईडी याद रखना आवश्यक है.
Indian Coast Guard Recruitment 2023 CGEPT 01/2024 Details
कोस्ट गार्ड सीजीईपीटी 01/2024 भर्ती के जरिए कुल 350 पद भरें जाएंगे. इसमें नाविक जीडी के 260 पद, नाविक डीबी के 30 पद, यांत्रिक मैकेनिकल के 25 पद, यांत्रिक इलेक्ट्रिकल के 20 पद और यांत्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स के 15 पद है.
Coast Guard Recruitment 2023 CGEPT 01/2024 | |
Post Name | No. of Post |
Navik (General Duty) | 260 |
Navik (Domestic Branch) | 30 |
Yantrik (Mechanical) | 25 |
Yantrik (Electrical) | 20 |
Yantrik (Electronics) | 15 |
Total | 350 |
कोस्ट गार्ड नाविक जीडी में जनरल के लिए 104 पद आरक्षित है. ईडब्ल्यूएस हेतु 27 पद रिजर्व है. ओबीसी के लिए 52 पद आरक्षित है. वहीं एससी और एसटी के लिए क्रमशः 42 और 35 पद रिजर्व है. कोस्ट गार्ड नाविक डोमेस्टिक ब्रांच में जनरल के लिए 12 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद, ओबीसी के लिए 9 पद, एससी के लिए 4 पद और एसटी के लिए 2 पद आरक्षित किए गए है.
Coast Guard Navik Recruitment 2023 Details | ||
Category | GD | DB |
UR | 104 | 12 |
EWS | 27 | 03 |
OBC | 52 | 09 |
SC | 42 | 04 |
ST | 35 | 02 |
Total | 260 | 30 |
Grand Total | 290 |
यांत्रिक मैकेनिकल में जनरल हेतु 10 पद, ईडब्ल्यूएस हेतु 6 पद, ओबीसी हेतु 4 पद, एससी हेतु 4 पद और एसटी हेतु 1 पद है. यांत्रिक इलेक्ट्रिकल में जनरल के 8 पद, ईडब्ल्यूएस के 3 पद, ओबीसी के 4 पद, एससी के 3 पद और एसटी के 2 पद है. यांत्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स में 6 पद जनरल हेतु, 1 पद ईडब्ल्यूएस हेतु, 5 पद ओबीसी हेतु, 2 पद एससी हेतु और 1 पद एसटी हेतु रिजर्व है.
Coast Guard Yantrik Recruitment 2023 Details | |||
Category | Mechanical | Electrical | Electronics |
UR | 10 | 08 | 06 |
EWS | 06 | 03 | 01 |
OBC | 04 | 04 | 05 |
SC | 04 | 03 | 02 |
ST | 01 | 02 | 01 |
Total | 25 | 20 | 15 |
Grand Total | 60 |
Indian Coast Guard Recruitment 2023 CGEPT 01/2024 Exam Pattern
कोस्ट गार्ड भर्ती 2023 सीजीईपीटी 01/2024 के नाविक जीडी के पेपर में सेक्शन 1 के अंतर्गत 60 प्रश्न होंगे. सेक्शन 1 में गणित के 20, विज्ञान के 10, अंग्रेजी के 15, रीजनिंग के 10 और जीके के 5 प्रश्न होंगे. सेक्शन 2 नाविक जीडी के लिए होगा. सेक्शन 2 में गणित के 25 और फिजिक्स के 25 प्रश्न होंगे. नाविक जीडी एग्जाम पेपर में सेक्शन 2 के अलावा सेक्शन 1 के भी प्रश्न होंगे. इस प्रकार कुल 110 प्रश्न नाविक जीडी के एग्जाम पेपर में सम्मिलित होंगे. नाविक डीबी के एग्जाम पेपर में केवल सेक्शन 1 के ही 60 प्रश्न होंगे.
यांत्रिक इलेक्ट्रिकल के पेपर में सेक्शन 3 के 50 प्रश्न इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के होंगे. सेक्शन 4 के 50 प्रश्न यांत्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स हेतु होंगे. सेक्शन 5 के 50 प्रश्न मैकेनिकल इंजीनियरिंग के यांत्रिक मैकेनिकल के लिए रहेंगे. यांत्रिक इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल के लिए सेक्शन 3, 4 और 5 के अलावा सेक्शन 1 के भी प्रश्न पेपर में शामिल रहेंगे, जिन्हें हल करना होगा. सेक्शन 1 को हल करने हेतु 45 मिनट का समय मिलेगा. वहीं सेक्शन 2, 3, 4 और 5 को हल करने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा.
- Exam Mode: CBT (Online Mode)
- Exam Type: Objective (MCQs)
- Total Questions: 60 Questions in Section-1 And 50 Questions in Section-1, 2, 3 And 4
- Total Marks: 60 Marks in Section-1 And 50 Marks in Section-1, 2, 3 And 4
- Time Duration: 45 Minutes for Section-1 And 30 Minutes for Section-1, 2, 3 And 4
- Negative Marking: No
Coast Guard Exam Pattern 2023 | ||||
Section | Subject | No. of Questions | No. of Marks | Time Duration |
Section-I | Mathematics | 20 | 20 | 45 Minutes |
Science | 10 | 10 | ||
English | 15 | 15 | ||
Reasoning | 10 | 10 | ||
GK | 05 | 05 | ||
Total | 60 | 60 | ||
Section-II | Mathematics | 25 | 255 | 30 Minutes |
Physics | 25 | 25 | ||
Total | 50 | 50 | ||
Section-III | Electrical Engineering | 50 | 50 | 30 Minutes |
Total | 50 | 50 | ||
Section-IV | Electronics Engineering | 50 | 50 | 30 Minutes |
Total | 50 | 50 | ||
Section-V | Mechanical Engineering | 50 | 50 | 30 Minutes |
Total | 50 | 50 |
Indian Coast Guard Recruitment 2023 CGEPT 01/2024 Selection Process
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक और यांत्रिक की चयन प्रक्रिया 4 चरणों में संपन्न होगी. प्रथम चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा. द्वितीय चरण में असेसमेंट/ एडाप्टाबिलिटी टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इनिशियल मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. तृतीय चरण में पुनः फाइनल दस्तावेज सत्यापन और आईएनएस चिल्का में फाइनल मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. वहीं थर्ड स्टेज में ओरिजिनिल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन होगा. चतुर्थ चरण में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
- Stage I: Computer Based Test (CBT)
- Stage II: Assessment/Adaptability Test, Physical Fitness Test, Document Verification And Initial Medicals Examination
- Stage III: Document Verification (Provisionally ‘Pass’ or ‘Fail’), Final Medicals at INS Chilka And Submission of Original Documents, Police Verification and Other Associated Forms
- Stage IV: Final Merit List
Indian Coast Guard Admit Card 2023 Important Dates
Important Dates | |
Application Start Date | 08-09-2023 |
Application Last Date | 27-09-2023 |
Exam Date | 02 to 04 December 2023 |
Exam City Release Date | 22-11-2023 |
Admit Card Release Date | 29-11-2023 |
Indian Coast Guard Admit Card 2023 Important Links
Important Links | |
Official Website | Click Here |
Official Notification | PDF Download |
Exam City | Click Here |
Admit Card | Click Here |
Telegram Channel | Join Now |
Questions About Indian Coast Guard Admit Card 2023
Ans. Coast Guard Admit Card आज 29 नवंबर 2023 को रिलीज हुआ है.
Ans. ICG Admit Card Download ऑफिसियल वेबसाइट- joinindiancoastguard.cdac.in से करें.