HTET Admit Card 2026 Download: हरियाणा टेट परीक्षा का एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

Haryana TET Exam City 2026: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET 2026) की एग्जाम सिटी 25 जून को जारी कर दी गई है. HTET Exam City Slip 2026 Official Website- htet.eapplynow.com पर अपलोड की गई है.

एग्जाम सिटी चेक करने के लिए यहां लिंक दे दिया गया है. अभ्यर्थी एग्जाम सिटी मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकते है.

👉 HTET Exam City 2026 Direct Link

एचटीईटी के एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी रिलीज की गई है. एडमिट कार्ड जल्द ही रिलीज होगा. एडमिट कार्ड परीक्षार्थी का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है. एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, टाइम, परीक्षा केंद्र और परीक्षा के दिशा-निर्देश अंकित होते हैं. एडमिट कार्ड के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती. परीक्षार्थी ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड की कलर प्रिंटआउट कॉपी अपने साथ ले जाएं, एडमिट कार्ड में अपना रंगीन फोटो वही लगाना है जोकि पंजीकरण के समय आवेदन के साथ अटैच किया था. एडमिट कार्ड पर लगाए फोटो को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर ही साथ ले जाएं. इसके अलावा एक अन्य अपना पहचान पत्र जोकि ऑनलाइन आवेदन के साथ लगाया था और जिसका उल्लेख एडमिट कार्ड में भी है. वही पहचान पत्र की मूल कॉपी साथ ले जानी होगी.

HTET 2026 Exam Schedule

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET 2026) का आयोजन 04 एवं 05 जुलाई को ऑफलाइन होगा. लेवल-3 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए पात्रता परीक्षा 04 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं लेवल-2 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) की पात्रता परीक्षा 05 जुलाई को फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसी दिन 05 जुलाई को सेकंड शिफ्ट में लेवल-1 (PRT) प्राइमरी लेवल टीचर हेतु पात्रता परीक्षा दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी.

HTET Exam City 2026 Kaise Check Kare? (How to Check HTET Exam city 2026)

  • Haryana TET City Slip Download करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट- htet.eapplynow.com पर जाएं.
  • होम पेज पर Download Exam City Intimation Slip पर क्लिक करें.
  • उसके बाद लेवल नेम, रजिस्ट्रेशन नबर, डेट ऑफ बर्थ डालकर Login करें.
  • अगले पेज में Download Exam City Intimation Slip के विकल्प को चुनें.
  • Haryana TET Exam City 2026 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  • सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए Print बटन को प्रेस करें.

HTET Admit Card 2026 Kaise Download Kare? (How to Download HTET Admit Card 2026)

  • Haryana TET Admit Card Download करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट- htet.eapplynow.com पर जाएं.
  • होम पेज पर Login पर क्लिक करें.
  • उसके बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके Login करें.
  • अगले पेज में Admit Card के विकल्प को चुनें.
  • Haryana TET Admit Card 2026 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए Print का बटन दबा दें

HTET 2026 Exam Pattern

HTET 2026 के अंतर्गत लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल-3 (PGT) के एग्जाम में कुल 150-150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें सभी प्रश्न 1-1 अंक के रहेंगे.

  • Exam Mode: Offline
  • Exam Type: Objective (MCQs)
  • Total Questions: 150
  • Total Marks: 150
  • Time Duration: 2.30 Hours
  • Negative Marking: No

HTET Level-1 Primary Teacher (PRT) Exam Pattern

लेवल-1 पीआरटी के पेपर में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, भाषा, जनरल स्टडीज, गणित और पर्यावरण अध्ययन के 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे. भाषा में हिंदी के 15 और अंग्रेजी के 15 प्रश्न होंगे. जनरल स्टडीज में क्वांटीटेटिव एप्टीट्युड, रीजनिंग एबिलिटी और हरियाणा जीके के 10-10 प्रश्न होंगे.

Level-1 (PRT) Exam Pattern
Subject No. of Questions No. of Marks
Child Development and Pedagogy 30 30
Languages (Hindi & English) 30 30
General Studies 30 30
Mathematics 30 30
Environmental Studies 30 30
Total 150 150

HTET Level-2 TGT and Level-3 PGT Exam Pattern

लेवल-2 टीजीटी और लेवल-3 पीजीटी के पेपर में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, भाषा और जनरल स्टडीज के 30-30 प्रश्न होंगे. इसके अलावा अभ्यर्थी के सम्बंधित विषय से 60 प्रश्न होंगे.

Level-2 (TGT) & Level-3 (PGT) Exam Pattern
Subject No. of Questions No. of Marks
Child Development and Pedagogy 30 30
Languages (Hindi & English) 30 30
General Studies 30 30
Related Subject 60 60
Total 150 150

HTET 2026 Rules For Students: परीक्षार्थियों हेतु दिशा-निर्देश

  1. परीक्षार्थी को प्रवेश-पत्र की कलर प्रिंट कॉपी अपने साथ ले जानी होगी.
  2. परीक्षार्थी पंजीकरण के समय अपलोड किए गए रंगीन फोटो को प्रवेश पत्र पर चिपकाकर उसे राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर ही परीक्षा केंद्र पर ले जाएं.
  3. परीक्षार्थी को एक अन्य पहचान पत्र की मूल कॉपी अपने पास रखनी होगी. जिनका उल्लेख पंजीकरण के समय आवेदन में किया है.
  4. अभ्यर्थी को दो पृष्ठिय प्रवेश पत्र की Center copy व Candidate copy का एक-एक Colour Printout साथ लेकर जाना अनिवार्य हैं.
  5. परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को पहुंचना होगा, ताकि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, IRIS बायोमैट्रिक डाटा क कैप्चरिंग और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें.
  6. किसी भी दशा में परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के परिवर्तन एवं विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  7. परीक्षार्थी अपने साथ कैमरा, कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पर्स, मुद्रित कागज, लिखित चिट आदि नहीं ले जाएगा, यदि किसी के पास ऐसी कोई वस्तु पाई गई तो उसे परीक्षा से वंचित किया जा सकता है.

HTET 2026 Qualifying Marks

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा- 2026 में जनरल, ओबीसी और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के न्यूनतम पासिंग मार्क्स 60 प्रतिशत तथा एससी और दिव्यांगजन के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 55 प्रतिशत होने अनिवार्य है.

Qualifying Marks
Category Minimum Percentage Minimum Marks
Gen./ OBC/ Other State 60% 90
SC/ PH 55% 82

Haryana TET Exam City/Admit Card 2026 Important Dates

Important Dates
HTET Application Start 24 December 2025
HTET Online Application Last Date 05 January 2026
HTET Application Form Correction Date 04-05 January 2026
Offline Form Correction Date 22 June to 25 June 2026
HTET Exam Date 04-05 Jul 2026
Exam City Release Date 25 June 2026
Admit Card Release Date 30 June 2026

BSEH HTET Exam City/Admit Card 2026 Important Links

Important Links
Official Website Click Here
HTET 2026 Notification PDF Download
HTET Exam Schedule PDF Download
Exam City Link Click Here
HTET 2026 Admit Card Download Available Soon
Telegram Channel Join Now
Whatsapp Channel Join Now

Questions About Haryana HTET Admit Card 2026

Q. HTET Admit Card 2026 Kab Aayega?

Ans. एचटीईटी एडमिट कार्ड 30 जून को जारी कर दिया जाएगा.

Q. HTET 2026 Admit Card Official Website Kya Hai?

Ans. हरियाणा टीईटी एडमिट ऑफिसियल वेबसाइट- htet.eapplynow.com पर अपलोड किए गए हैं.

Share to Your Friends Also

Leave a Comment