HSSC CET Group D Result 2023 यहां से चेक करें हरियाणा सीईटी ग्रुप डी का रिजल्ट

Haryana CET Group D Result 2023: ग्रुप डी के लिए आयोजित हुई हरियाणा संयुक्त पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज 12 जनवरी 2024 को जारी कर दिया गया है. हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट (HSSC CET Group D Result 2023) एचएसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर अपलोड किया गया है. सीईटी ग्रुप डी रिजल्ट करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दे दिया गया है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए चेक कर सकते है.

HSSC CET Group D Result 2023 Direct Link

राज्य में ग्रुप डी भर्ती के लिए सीईटी परीक्षा का आयोजन 21-22 अक्टूबर को दो शिफ्ट में ऑफलाइन किया गया था. फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10.00 बजे से 11.45 बजे तक ली गई. वहीं दोपहर 03.00 बजे से सायं 4.45 बजे तक सेकंड शिफ्ट की परीक्षा आयोजित की गई. दोनों शिफ्ट की परीक्षा में कुल 8 लाख 54 हजार 561अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि सीईटी परीक्षा के लिए 13.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा था.

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 10 नवंबर को सीईटी की प्रारंभिक उत्तर कुंजी (HSSC CET Group D Answer Key) रिलीज करके अभ्यर्थियों को 13 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने के लिए चार दिन का समय दिया था. आपत्ति हेतु प्रति प्रश्न और प्रति उत्तर के लिए 100/- रुपए फीस निर्धारित की गई थी. प्रारंभिक आंसर-की पर दर्ज आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अब एचएसएससी CET Final Answer Key रिलीज करेगा.

हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (HSSC CET 2023) क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी आगामी एचएसएससी की ओर से ग्रुप-D की भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे. ग्रुप-डी भर्ती के तहत राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में 13,536 रिक्त पद भरे जाएंगे. सीईटी सर्टिफिकेट की वैद्यता रिजल्ट जारी होने की तिथि से आगामी तीन साल तक रहेगी.

HSSC CET Group D Result Kaise Check Kare? (How to Check HSSC CET Group D Result 2023)

  • Haryana CET Group D Result Check करने के लिए एचएसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर ‘Result for HSSC CET Group D Examination 2023‘ के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज में रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके ‘Sign In’ करें
  • अब ‘Download/Print CET Score Card 2023’ पर क्लिक कर दें.
  • CET Score Card स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.

HSSC CET 2023 Important Dates

Important Dates
CET Group-D Application Date 05 June to 06 July 2023
CET Group-D Exam 21-22 October 2023
Exam City Release 11 October 2023
Admit Card Release 16 October 2023
Answer Key Release 10 November 2023
Answer Key Challenge Date 10 November to 13 November 2023
Result Release Date 12-01-2024

HSSC CET 2023 Important Links

Important Links
HSSC Official Website Click Here
Official Notification PDF Download
Exam notice PDF Download
HSSC CET Score Card Click Here
Telegram Channel Join Now

Question About HSSC CET Group D Result 2023

Q. Haryana CET Group D Result Kab Aayega?

Ans. हरियाणा सीईटी का रिजल्ट आज 12 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया है.

Q. Haryana CET Result Kaise Check Kare?

Ans. सीईटी ग्रुप डी का रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट- hssc.gov.in से चेक कर सकते है.

Share to Your Friends Also

Leave a Comment