CBSE CTET Answer Key 2024 Download: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा सीटेट आंसर की और ओएमआर शीट 07 फरवरी को जारी कर दी गई है. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test-CTET January 2024) के पेपर-1 और पेपर-2 की ओएमआर शीट और आंसर की (CBSE CTET OMR Sheet & Answer Key) ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर अपलोड है. सीटेट आंसर की और ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दे दिया है. अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से CTET Answer Key और CTET OMR Sheet PDF Download कर सकते है.
CTET Answer Key 2024 Direct Link
सीबीएसई बोर्ड ऑफिसियल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 07 फरवरी से 10 फरवरी तक चार दिन का समय दिया गया है. प्रोविजनल आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न एवं प्रति उत्तर की निर्धारित शुल्क 1000 रुपए जमा करवानी होगी. यदि बोर्ड द्वारा प्रोविजनल आंसर के लिए चुनौती स्वीकार कर ली जाती है यानी विषय-विशेषज्ञों द्वारा आंसर की में कोई गलती देखी जाती है, तो नीतिगत निर्णय अधिसूचित किया जाएगा और यह शुल्क आपको वापस लौटा दी जाएगी. प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सीबीएसई द्वारा फाइनल आंसर की रिलीज की जाएगी.
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2024) का आयोजन 21 जनवरी को दो शिफ्ट में ऑफलाइन ओएमआर शीट आधारित किया गया था. सीटेट एग्जाम के जरिए दो अलग-अलग पेपर लिए गए, जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 था. सीटेट पेपर-1 प्राइमरी लेवल हेतु था, जबकि पेपर-2 अपर प्राइमरी लेवल के लिए था. पहली पारी में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक अपर प्राइमरी लेवल का पेपर-2 (CTET Paper-II) लिया लिया गया. वहीं दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे के बीच दूसरी पारी की परीक्षा में प्राइमरी लेवल का पेपर-1 (CTET Paper-I) था.
सीटीईटी के एग्जाम पेपर-1 और 2 में कुल 150-150 प्रश्न दिए गए थे, जिनमें सभी प्रश्न 1-1 अंक के थे. पेपर-1 में चाइल्ड डेवलपमेंट & पेडागोजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2, मैथमेटिक्स और पर्यावरण अध्ययन के 30-30 प्रश्न होंगे. वहीं पेपर 2 में चाइल्ड डेवलपमेंट & पेडागोजी, लैंग्वेज 1 और लैंग्वेज 2 के 30-30 सवाल दिय गए. इसके अलावा गणित एवं विज्ञान टीचर हेतु मैथमेटिक्स और साइंस सब्जेक्ट से 60 प्रश्न और सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान टीचर के लिए सोशल स्टडीज/सोशल साइंस से जुड़े 60 प्रश्न पूछे गए.
जनवरी सत्र का सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम देश के 135 शहरों में 3 हजार 418 केंद्रों पर आयोजित हुआ था. सीटीईटी के लिए कुल 26.93 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए 9.58 लाख और पेपर 2 (कक्षा 6-8) के लिए 17.35 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.
CBSE CTET Qualifying Marks: सीटेट एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 90 अंक यानी 60 फीसदी अंक अर्जित करने होंगे, जबकि एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 82 अंक यानी 55 प्रतिशत अंक हासिल करने पर उत्तीर्ण माना जाएगा. आपको जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा CTET की मान्यता आजीवन कर दी गई है, जबकि पूर्व में CBSE CTET की मान्यता 7 साल तक के लिए ही थी.
CTET Passing Marks | ||
Category of candidate | Minimum Qualifying Marks (Out of 150) | Minimum Qualiying Percentage (in %) |
General | 90 | 60% |
SC, ST, OBC And PwD | 82 | 55% |
CTET Answer Key 2024 Kaise Check Kare? (How to Check CTET Answer Key 2024)
- CBSE CTET Answer Key Download के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा.
- बाद होम पेज पर OMR & Key Challange: CTET Jan-2024 पर क्लिक करें.
- अगले पेज में फिर OMR & Key Challenge: CTET Jan-2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- फिर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर ‘Login’ करें.
- Main Exam, L-1 & L-2 Answer Key पर क्लिक कर दें.
- CTET Exam Answer Key 2024 Download हो जाएगी.
CTET OMR Sheet Kaise Download Kare? (How to Download CTET OMR Sheet 2024)
- CTET OMR Sheet Check करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर OMR & Key Challange: CTET Jan-2024 के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज में फिर OMR & Key Challenge: CTET Jan-2024 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके ‘Sign In’ करें.
- अगले पेज में Download OMR Sheet पर क्लिक कर दें.
- CTET OMR Sheet स्क्रीन पर आ जाएगी.
- Print OMR Sheet पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लें.
CTET 2024 January Session Important Dates
CTET Answer Key January 2024 Important Dates | |
Application Form Start Date | 03 November 2023 |
Application Form Last Date | 01 December 2023 |
Exam City Release Date | 12 January 2024 |
Admit Card Release Date | 18 January 2024 |
Exam Date | 21 january 2024 |
Answer Key Release Date | 07 February 2024 |
Answer Key Challenge Date | 07 to 10 February 2024 |
Result Release Date | Last week of February 2024 |
CTET 2024 January Session Important Links
CTET Answer Key January 2024 Important Links | |
Official Website | Click Here |
Official Notification | PDF Download |
OMR & Answer Key | Click Here |
Answer Key Notice | PDF Download |
Telegram Channel | Join Now |
Questions About CTET Answer Key January 2024
Ans. सीबीएसई सीटेट एग्जाम आंसर की 07 फरवरी को रिलीज कर दी गई है.
Ans. सीटेट आंसर की ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in से चेक कर सकते है.
Ans. सीबीएसई जनवरी सेशन की सीटेट परीक्षा का रिजल्ट फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में रिलीज कर देगा.