CBSE CTET Admit Card 2023: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी 2023) का एडमिट कार्ड आज 18 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है. सीटेट का एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2023) ऑफिसियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर अपलोड किया गया है. अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक दे दिया है. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए डाउनलोड कर सकते है.
CTET Admit Card 2023 Download Link
सीबीएसई बोर्ड द्वारा केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2023) का आयोजन 20 अगस्त को किया जाएगा. इस बार यह परीक्षा ओएमआर आधारित (ऑफलाइन) ली जाएगी. सीबीएसई सीटेट के लिए दो तरह के पेपर होंगे, पेपर-1 प्राइमरी लेवल का होगा. जो अभ्यर्थी CTET Paper 1 देने वाले हैं, वे कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के योग्य मानें जाएंगे. वहीं सीटेट का पेपर-2 अपर प्राइमरी लेवल का होगा. CTET Paper 2 देने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को शिक्षित करने के लिए पात्र मानें जाएंगे.
दोनों लेवल के लिए पेपर में टोटल 150-150 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे. जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा. सीटेट एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 फीसदी अंक अर्जित करने होंगे, जबकि एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 फीसदी अंक हासिल करने पर उत्तीर्ण माना जाएगा. आपको जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा CTET की मान्यता आजीवन कर दी गई है, जबकि पूर्व में CBSE CTET की मान्यता 7 साल तक के लिए ही थी.
How to Download CTET Admit Card 2023
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट-ctet.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में Download Admit Card for CTET Aug-2023 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालकर ‘Submit’ का बटन दबा दें.
- CBSE CTET Admit Card स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. जिसे ‘Print‘ के ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
CBSE CTET 2023 Important Dates
Important Dates | |
Online Application Form Date | 27 April to 26 May 2023 |
Form Correction Date | 29 May to 02 June 2023 |
Exam Date | 20 August 2023 |
Exam City Release Date | 01 August 2023 |
Admit Card Release Date | 18 August 2023 |
CBSE CTET 2023 Important Links
Important Links | |
CBSE CTET Official Website | Click Here |
Official Notification | PDF Download |
Exam Date Notice | PDF Download |
Admit Card Download | Click Here |
Admit Card Notice | Available Soon |
Telegram Channel | Join Now |
FAQs CBSE CTET Exam And Admit Card 2023
Ans. CTET का एडमिट कार्ड 18 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है.
Ans. सीटेट का एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट-ctet.nic.in पर रिलीज हुआ है.
Ans. सीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट से यहां बताए गए प्रोसेस के अनुसार डाउनलोड कर सकते है.