BSTC Result 2026 Rajasthan Pre DElEd: बीएसटीसी का रिजल्ट यहां चेक करें

Rajasthan Pre DElEd Result 2026: प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए वीएमओयू द्वारा इस साल आयोजित की गई बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा (Rajasthan Pre DElEd Exam 2026) का रिजल्ट 10 जून को जारी कर दिया गया है.

Rajasthan BSTC Result 2026 Official Website- predeledraj2026.com पर अपलोड किया गया है. बीएसटीसी रिजल्ट चेक करने के लिए यहां लिंक दिया हुआ है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से चेक कर सकते है.

BSTC Result 2026 Direct Link

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (VMOU) द्वारा दो वर्षीय डी.एल.एड. डिप्लोमा के लिए प्रवेश परीक्षा का (Rajasthan BSTC Exam 2026) का आयोजन 20 मई को किया गया था. यह परीक्षा दो पारियों में करवाई गईं. पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.00 बजे दोपहर 12.00 बजे के बीच आयोजित की गई, जबकि दूसरी पारी की परीक्षा का समय दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक था.

इस बीएसटीसी की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 6,05,242 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,97,178 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 24 मई को जारी हो गई थीं. अभ्यर्थियों को ऑफिसियल आंसर-की पर आपत्ति के लिए पांच दिन का समय भी दिया गया. प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज आत्तियों का निस्तारण करने के बाद 31 मई को फाइनल आंसर-की रिलीज की गई.

BSTC Result 2026 Kaise Dekhe? (How to Check BSTC Result 2026)

  • बीएसटीसी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- predeledraj2026.com पर जाएं.
  • होम पेज पर Notices and Announcements सेक्शन में Results का ऑप्शन चुनें.
  • उसके बाद अभ्यर्थी अपना रोल नंबर डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके Proceed पर क्लिक कर दें.
  • बीएसटीसी रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  • बीएसटीसी प्री-डीएलएड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए Print बटन को प्रेस करें.

VMOU BSTC 2026 Passing Marks

Category of CandidatesPassing PercentageMinimum Marks Out of 600
General 50%300 Marks
SC/ST/OBC and Other Reserved Categories45%270 Marks

Rajasthan BSTC Counselling 2026

बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को दो वर्षीय शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए राज्य के 372 डीएलएड कॉलेजों में 26 हजार 600 रिक्त सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. राजस्थान के डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन लेने हेतु अभ्यर्थियों को प्री-डीएलएड काउंसलिंग (BSTC Counselling 2026) में भाग लेना होगा. बीएसटीसी काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी. अभ्यर्थी BSTC Official Website पर ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा ले पाएंगे. काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी अपनी मनपसंद कॉलेज का चयन कर सकते हैं. बीएसटीसी काउंसलिंग संपन्न होने के बाद कॉलेज स्तर पर मेरिट तैयार की जाएगी. मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी को डीएलएड कॉलेज में एडमिशन मिलेगा.

BSTC Counselling Fees 2026

बीएसटीसी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को 3000/- रुपए फीस के रूप में भुगतान जमा करवाना होगा. काउंसलिंग समाप्त होने के बाद यदि अभ्यर्थी को कॉलेज आवंटित नहीं होता है, तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी को काउंसलिंग के 3000/- रुपए फीस में से 100 रुपए लैस करके 2900/- रुपए वापस लौटा दिए जाएंगे. वहीं अभ्यर्थी को काउंसलिंग संपन्न होने के उपरांत यदि कॉलेज मिल जाता है, लेकिन वह डीएलएड कॉलेज में एडमिशन नहीं लेना चाहता है, तो उसे 3000/- रुपए काउंसलिंग फीस में से 2500 रुपए वापस अदा किए जाएंगे. यानी अभ्यर्थी के 500 रुपए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, वीएमओयू काट लिए जाएंगे.

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Schedule

वीएमओयू ने बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. अभ्यर्थी बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए 11 जून से 16 जून के बीच ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते है. काउंसलिंग पंजीयन हेतु शुल्क के तौर पर अभ्यर्थियों से 3000/- रुपए लिए जाएंगे. यह काउंसलिंग फीस नेट बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन जमा होगी. काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 20 जून, शनिवार को बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट की प्रथम सूची (BSTC College Allotment 1st List 2026) जारी की जाएगी. फर्स्ट राउंड में जिन अभ्यर्थियों को बीएसटीसी के लिए कॉलेज आवंटित हो जाएगी, उन्हें 20 जून से 27 जून के बीच कॉलेज एडमिशन हेतु 13555/- रुपए शुल्क जमा करवानी होगी. यह कॉलेज एडमिशन फीस भी नेट बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवानी होगी. साथ ही अभ्यर्थी को अपनी आवंटित कॉलेज में 20 जून से 29 जून के बीच स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग यानी अपने दस्तावेज जमा करवाकर सत्यापित करवाने होंगे.

प्री डी. एल.एड. काउंसलिंग 2026 की समय सारणी

  • काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन मय शुल्क रुपए 200/- ऑनलाइन भुगतान
    • 11-06-2026 (गुरुवार) से 16-06-2026 (मंगलवार) तक
  • काउंसलिंग पंजीयन मय शुल्क रू. 3000/- ऑनलाइन (ई- मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) जमा करवा कर अध्यापक शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन उपलब्ध सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि
    • 11-06-2026 (गुरुवार) से 16-06-2026 (मंगलवार) तक
  • प्रथम चरण अलोटमेंट सूची
    • 20-06-2026 (शनिवार)
  • प्रथम चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/-) की ऑनलाइन (ई मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) भुगतान तिथि
    • 20-06-2026 (शनिवार) से 27-06-2026 (शनिवार)
  • अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना
    • 20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
  • शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना
    • 20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
  • संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लोगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना
    • 20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक
  • संस्थानों द्वारा कक्षाओं का आरम्भ
    • 01-07-2026 (बुधवार)
  • अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि
    • 03-07-2026 (शुक्रवार) से 04-07-2026 (शनिवार) तक
  • अपवर्ड मूवमेंट उपरांत आवंटन की घोषणा
    • 07-07-2026 (मंगलवार)
  • अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि
    • 07-07-2026 (मंगलवार) से 09-07-2026 (गुरूवार) तक
  • संस्था द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर छात्राध्यापक के प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि
    • 07-07-2026 (मंगलवार) से 09-07-2026 (गुरुवार) तक
  • द्वितीय चरण अलोटमेंट सूची
    • 13-07-2026 (सोमवार)
  • द्वितीय चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/-) का ऑनलाइन (ई- मित्र / नेट बैंकिंग /डेबिट क्रेडिट कार्ड/यूपीआई द्वारा) भुगतान तिथि
    • 14-07-2026 (मंगलवार) से 19-07-2026 (रविवार) तक
  • अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना
    • 14-07-2026 (मंगलवार) से 20-07-2026 (सोमवार) तक
  • तृतीय चरण अलोटमेंट सूची
    • 22-07-2026 (बुधवार)
  • तृतीय चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/-) का ऑनलाइन (ई मित्र नेट बैंकिंग डेबिट क्रेडिट कार्ड/यूपीआईद्वारा) भुगतान तिथि
    • 22-07-2026 (बुधवार) से 27-07-2026 (सोमवार) तक
  • अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना
    • 22-07-2026 (बुधवार) से 28-07-2026 (मंगलवार) तक
  • अभ्यर्थी को शुल्क रिफंड करना
    • प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस अवधि में

Rajasthan BSTC 2026 Pre DElEd Important Dates

Important Dates
Application Start Date 02 December 2025
Application Last Date 02 April 2026
Exam Date 20 May 2026
Admit Card Release Date 14 May 2026
Answer Key Release Date 24 May 2026
Answer Key Objection Date May 2026
Final Answer Key Release Date 31 May 2026
Result Release Date 10 June 2026

BSTC Result 2026 Important Links

Important Links
Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Result Click Here
Final Answer Key Download Click Here
Counselling Schedule PDF Download
Online Counseling Form Fill Click Here
Telegram Channel Join Now
Whatsapp Channel Join Now

BSTC Final Answer 2026 Download Links

Final Answer Key Download
Shift-I Shift-II
Set-A Set-A
Set-B Set-B
Set-C Set-C
Set-D Set-D

BSTC 2026 Question Paper Download Links

Questions About Rajasthan BSTC Result 2026 (VMOU Pre DElEd Result 2026)

Q. BSTC Result 2026 Kab Aayega?

Ans. VMOU BSTC Result 2026 बुधवार, 10 जून को रिलीज कर दिया गया है.

Q. Rajasthan BSTC Result 2026 Official Website Kya Hai?

Ans. VMOU BSTC Result 2026 Official Website- predeledraj2026.com पर अपलोड किया गया है.

Share to Your Friends Also

Leave a Comment