Bihar Panchayat Chunav Sixth Phase Counting Live Updates: बिहार में छठे चरण के चुनाव नतीजे आए सामने, देखें कौन कहां से जीता

Bihar Panchayat Chunav Result 2021: बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण के वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. बिहार के 37 जिलों के 57 प्रखंडों के 848 पंचायतों के नतीजे आज जारी किए जाएंगे. छठे चरण में 26 हजार 200 पदों पर मतदान हुए हैं. जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 11,592, मुखिया के 848, पंचायत समिति सदस्य के 1186, जिला परिषद सदस्य के 134, ग्राम कचहरी पंच के 11,592, सरपंच के 848 पदों पर मतदान हुए हैं. इसमें पुरुष प्रत्याशी 43 हजार 840 हैं तो महिला प्रत्याशियों की संख्या 50 हजार 348 है. बिहार में छठे चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना के परिणाम अब सामने आने शुरू हो गए हैं.

Bihar Panchayat Mukhiya Chunav Result 2021 LIVE UPDATES:

  • गया के बांके बाजार प्रखंड की लुटुआ पंचायत से जितेंद्र कुमार मुखिया का चुनाव जीते.
  • गढ़पुरा पंचायत से इंदू देवी बनी मुखिया.
  • बक्सर प्रखंड के अर्जुनपुर पंचायत से विश्वनाथ राम जीते.
  • बक्सर प्रखंड के खुटहा पंचायत से खुशबू देवी जीती.
  • पटना के मसौढ़ी प्रखंड की भगवानगंज पंचायत से नरेंद्र कुमार ने जीता मुखिया का चुनाव.
  • मसौढ़ी की कराय पंचायत से पिंकू कुमार ने जीता चुनाव.
  • पारथू पंचायत से पिंकी देवी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की.
  • भगवानगंज पंचायत से नरेंद्र कुमार हुए विजयी.
  • केवड़ा पंचायत से सतेंद्र दास बने मुखिया.
  • पुनपुन की कल्याणपुर बेहरावां पंचायत से रवि कुमार ने जीता मुखिया का चुनाव.
  • डुमरी पंचायत से रूबी देव ने जीता मुखिया चुनाव.
  • पोठही से टीलेश्वरी देवी ने जीता मुखिया का चुनाव.
  • गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड की पैकौली बदो पंचायत में मुखिया पद पर ग़ुलाम रसूल जीते.
  • गोपालगंज की चुरामन पंचायत से मुखिया पद पर मोबसीर हुसैन जीत दर्ज की.
  • शेखुपरा की बेलाव पंचायत से रघुनाथ मांझी ने विजय हासिल की.
  • शिवहर की दोस्तियां पंचायत से मुखिया पद पर सुनैना देवी जीती.
  • शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड की ओनामा पंचायत से निवर्तमान मुखिया अभिमन्यु कुमार को विजयी रहे.
  • मुजफ्फरपुर के मोतीपुर की जटौलिया पंचायत से मनटुन कुमार चौधरी जीते मुखिया का चुनाव.
  • मुजफ्फरपुर  के मोतीपुर की कोरीगावा पंचायत से अर्चना सिंह जीता चुनाव.
  • बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड की कोरई पंचायत से संतोष कुमार झा ने जीता मुखिया पद का चुनाव.
  • मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रंखंड की हरनाही पंचायत से गुलाब देवी मखिया पद का चुनाव जीती.
  • नालंदा के परबलपुर प्रखंड के चौंसंडा पंचायत से मनोज प्रसाद मुखिया पद का चुनाव जीते.
  • नवादा के सिरदला के साढ़ मझगांव से उषा कुमारी ने मुखिया पद पर किया कब्जा.
  • पटना के मसौढ़ी प्रखंड के लखनौर बेदौली पंचायत से गीता देवी ने जीता मुखिया पद का चुनाव उन्होंने पनपतिया देवी को 300 वोटों से हराया.
  • गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड की गीदहां पंचायत से अशोक दास ने जीता मुखिया पद का चुनाव.
  • बौरागी टोला पंचायत से अनिता देवी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की.
  • कैमूर के पजराव पंचायत से सुनीता राय ने जीता मुखिया का चुनाव.
  • जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के देवरा पंचायत से टुनटुन यादव ने जीता मुखिया का चुनाव.
  • कैमूर जिला के अकोल्ही पंचायत से विशाल गुप्ता ने मुखिया पद पर दर्ज की जीत.
  • भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटी सासाराम ग्राम पंचायत से बीरेन्द्र साह ने जीता मुखिया का चुनाव.
  • कैमूर के नुआंव प्रखंड के अखिनी पंचायत से जमुवंती देवी ने मुखिया पद का चुनाव जीता.
  • औरंगाबाद के गोह प्रखंड के हथियारा पंचायत के सत्येन्द्र यादव ने मुखिया पद पर जीत हासिल की.
  • पटना के पुनपुन की बेहरावां पंचायत से रवि कुमार जीते मुखिया का चुनाव.
  • पटना के मसौढ़ी प्रखंड की चरमा पंचायत से गुड्डी देवी ने जीत दर्ज की.

छठे चरण में 3540 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशी- 

बिहार में छठे चरण में 26 हजार 200 पदों के लिए वोटिंग हुई हैं. छठे चरण में 3 हजार 540 पदों पर तो निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 135 उम्मीदवारों, ग्राम कचहरी पंच पद पर 3 हजार 403 पदों, ग्राम कचहरी सरपंच पद पर एक और पंचायत समिति सदस्य पद पर एक उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है. 

Bihar Panchayat Chunav Result 2021 Official Website- www.sec2021.bihar.gov.in

Share to Your Friends Also

Leave a Comment