UP Police Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board) द्वारा आरक्षी के पदों पर भर्ती (Constable Vacancy) की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. इच्छुक योग्य उम्मीदवार 27 दिसम्बर से 16 जनवरी तक उत्तरप्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट (Official Website)- uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 12वीं पास 18 वर्ष से 22 वर्ष के युवा भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है. आवेदन समाप्त होने के बाद विभाग की ओर से लिखित परीक्षा करवाई जाएगी. एवं सफल अभ्यर्थियों के फिजिकल और मेडिकल के बाद अंको के आधार पर कांस्टेबल के पद न्युक्ति दी जाएगी.
UP Police Constable Vacancy 2024 Overview | |
Organization | UPPRPB |
Advertisement Number | PRPB:One-1(150)/2023 |
Post Name | Constable |
Total Posts | 60244 |
Application Last Date | 16 January 2024 |
Application Mode | Online |
Exam Mode | Offline |
Salary | 21700 Rupees |
Job Location | Uttar Pradesh |
Official Website | @uppbpb.gov.in |
Uttar Pradesh Police Constable Vacancy Details
उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल के कुल 60 हजार 244 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है. इस भर्ती में 24 हजार 102 पद अनारक्षित हैं. जबकि ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 16264 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 12650 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1204 पद आरक्षित है. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं.
UP Police Posts Details | |
Category | Posts |
UR | 24102 |
EWS | 6024 |
OBC | 16264 |
SC | 12650 |
ST | 1204 |
Total | 60244 |
Uttar Pradesh Police Constable Important Dates- महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती (UP Police Constable Recruitment) के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 दिसम्बर से शुरू होगी. अभ्यर्थी 27 दिसम्बर से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. वहीं अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा कराने के लिए 18 जनवरी तक का समय दिया जाएगा. UPPRPB द्वारा फिलहाल परीक्षा की दिनांक (Exam Date) की घोषणा नहीं की गई है.
- UP Police Application Form Start Date : 27 December 2023
- Application Form Last Date : 16 January 2024
- Application Fee Payment Last Date : 18 January 2024
Uttar Pradesh Police Constable Application Fees 2024- आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने हेतु सभी वर्गों (All Categories) के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क (Application Fees) निर्धारित की गई है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देनी होगी.
- UP Police Application Fees : 400 Rupees
Uttar Pradesh Police Constable Age Limit 2024- आयु सीमा
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 18 वर्ष का होना अनिवार्य है. पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र सीमा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 25 वर्ष निर्धारित की है. वहीं महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 28 वर्ष रहेगी. अधिकतम आयु सीमा में छूट नियमानुसार रहेगी.
- Minimum Age : 18 Years
- Maximum Age : 25 Years
UP Police Age Relaxation 2024
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अधिकतम उम्र सीमा में वर्गवार नियम अनुसार छूट की अनुमति दी है. अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी. जबकि भूतपूर्व सैनिक (Ex Service Men) के इए अधिकतम उम्र सीमा में 3 वर्ष की छूट रहेगी.
UP Police Constable Age Relaxation 2024 | |
Category | Age Relaxation |
OBC | 5 Years |
SC | 5 Years |
ST | 5 Years |
Ex-Servicemen | 3 Years |
UP Police Constable Education Qualification 2024- शेक्षणिक योग्यता
उत्तरप्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2024 में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त शेक्षणिक संस्थान से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या उसके समकक्ष होना अनिवार्य है. अभ्यर्थी जो फिलहाल 12वीं कक्षा में है वे भर्ती परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे. केवल 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर पाएंगे.
- UP Police Eligibility : Candidates Must Have Passed Class 10th & 12th
UP Police Constable Selection Process 2024- चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी (Constable) के पद पर चयनित होने हेतु अभ्यर्थी को सर्वप्रथम लिखित परीक्षा में सफल होना होगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. दस्तावेज सही पाए जाने के बाद अभ्यर्थी शारीरिक मानक परिक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए योग्य होंगे. फिजिकल एग्जाम सम्पन्न होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा. मेडिकल एग्जाम के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को कांस्टेबल के पद पर न्युक्ति दी जाएगी.
- Stage 1 : Written Exam (लिखित परीक्षा)
- Stage 2 : Document Verification (दस्तावेज सत्यापन)
- Stage 3 : Physical Standard Test (शारीरिक मानक परिक्षण)
- Stage 4 : Physical Efficiency Test (शारीरिक दक्षता परिक्षण)
- Stage 5 : Medical Exam (चिकित्सा परिक्षण)
UP Police Constable Written Exam Pattern 2024- लिखित परीक्षा पैटर्न
उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम ऑफलाइन ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित कराया जाएगा. परीक्षा में 300 अंको के 150 वस्तुनिष्ट प्रश्न होंगे. कांस्टेबल लिखित परीक्षा के पेपर में कुल 4 विषय होंगे. जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक ज्ञान तथा मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता के प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न का अंकभार 2 अंक होगा. वहीं गलत जवाब देने पर नकारात्मक अंकन (Negative Marking) के तहत 0.5 अंक काटा जाएगा.
- Exam Mode : Offline
- Exam Type : MCQ Type
- Total Questions : 150
- Total Marks : 300
- Each Question Carries : 2 Marks
- Negative Marking : 0.5 Marks
- Exam Duration : 2 Hours
UP Police Physical Standard Test- शारीरिक मानक परिक्षण
उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल पाए जाने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परिक्षण (PST Exam) होगा. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों की ऊंचाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर का होना अनिवार्य हैं. जबकि अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की लम्बाई कम से कम 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए. वहीं सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाने के बाद 84 सेंटीमीटर होना चाहिए और अनुसूचित जनजाति के लिए कम से कम सीना 77 सेंटीमीटर तथा फुलाने पर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए. वहीं सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति की महिलाओं का 152 सेंटीमीटर लम्बा होना अनिवार्य है एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर रहेगी. उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद के लिए सभी महिलाओं का वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना चाहिए.
UP Police Constable Physical Standard | ||
Physical Standard | Male | Female |
Height For General/OBC/SC | 168 CM | 152 CM |
Height For ST | 160 CM | 147 CM |
Chest For General/OBC/SC | 79 CM | Not Applicable |
Chest For ST | 77 CM | Not Applicable |
With Chest Expansion For General/OBC/SC | 84 CM | Not Applicable |
With Chest Expansion For ST | 82 CM | Not Applicable |
Minimum Chest Expansion | 5 CM | Not Applicable |
Weight | Not Applicable | 40 KG |
UP Police Physical Efficiency Test- शारीरिक दक्षता परिक्षण
शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ करवाई जाएगी. पुरुषों को 4.8 किलोमीटर के दौड़ को 25 मिनट में सम्पन्न करना होगा. वहीं महिलाओं के लिए 2.4 किलोमीटर के दौड़ रहेगी. महिलाओं की दौड़ का अधिकतम समय 14 मिनट रहेगा.
UP Police Physical Efficiency Test | ||
Category | Running | Time |
Male | 4.8 KM | 25 Minutes |
Female | 2.4 KM | 14 Minutes |
UP Police Constable Salary 2024- मासिक आय
उत्तरप्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर न्युक्त होने के बाद अभ्यर्थियों को पे बैंड 5200-20200 और ग्रेड पे 2000 के तहत हर महीने 21 हजार 700 रुपए सैलरी दी जाएगी.
- Pay Band : 5200-20200
- Grade Pay : 2000
- Pay Metrics : 21,700 Rupees
UP Police Constable Important Documents 2024- महत्वपूर्ण दस्तावेज
- ID Card (पहचान पत्र- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक)
- 10th Marksheet (दसवीं अंकतालिका)
- 12th Marksheet (बारहवीं अंकतालिका)
- Birth Certificate (जन्म प्रमाण-पत्र)
- Domicile Certificate (निवास प्रमाण-पत्र)
- Income Certificate (आय प्रमाण-पत्र)
- Caste Certificate (जाति प्रमाण-पत्र)
- Character Certificate (चरित्र प्रमाण-पत्र)
- Marriage Certificate (विवाह प्रमाण-पत्र)
- Widow/Divorced Certificate (विधवा/तलाकशुदा प्रमाण-पत्र)
- Passport Size Photo (पासपोर्ट साइज फोटो)
- Mobile Number (मोबाइल नंबर)
- Email Id (ईमेल आईडी)
UP Police Constable Online Form Kaise Bhare
- UP Police Constable का फॉर्म भरने के लिए uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- होम पेज पर Direct Recruitment ऑप्शन का चयन करें.
- उसके बाद अगले पेज में Constable Application पर क्लिक करें.
- फिर नेक्स्ट पेज में New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी फीस जमा कर आवेदन फॉर्म को Final Submit करें.
- फाइनल सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट अवश्य निकाल लें.
UP Police Constable Important Links
Important Links | |
Official Website | Click Here |
Official Notification | PDF Download |
Age Relaxation Increase Notification | PDF Download |
Apply Online | Click Here |
Telegram Channel | Join Now |