15 August 2021 Wishes Message : 15 अगस्त पर बधाई शायरी, 15 अगस्त पर बधाई संदेश

Independence Day 2021: 15 अगस्त को हमारा भारत देश 75वां स्वंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर स्कूल-कॉलेजों समेत तमाम दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाएगा और बच्चों को मिठाइयां बांटी जाएगी. साथ ही सभी भारतवासी एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजेंगे.    

तो आजादी की इस 75वीं सालगिरह पर देशभक्ति से भरे जोशीले संदेशों को भेजकर आप भी अपने यार-दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दे सकते है.

दे सलामी इस तिरंगे को,
जिस से तेरी शान है।
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है।।
जय हिंद!
आन देश की, शान देश की,
देश की हम संतान हैं।
तीन रंगों से रंगा तिरंगा,
अपनी ये पहचान है।।
जय हिंद!
वो जिन्दगी ही क्या, 
जिसमें देशभक्ति ना हो।
और वो मौत ही क्या, 
जो तिरंगे में लिपटी ना हो।।
जय हिंद!
वतन पर जो फिदा होगा,
अमर हर वो नौजवान होगा।
रहेगी जब तक दुनिया ये,
अफसाना उसका बयान होगा।।
स्वंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं...
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है।
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तान के सम्मान का है।
स्वंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं...
अब तक जिसका खून न खौला, 
वो खून नहीं वो पानी है। 
जो देश के काम ना आये, 
वो बेकार जवानी है।।
जय हिंद!
संस्कार, संस्कृति और शान मिले, 
ऐसे हिन्दू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले। 
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
जैसे मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिले।
स्वंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं...
फना होने की इज़ाजत ली नहीं जाती, 
ये वतन की मोहब्बत है, 
जनाब पूछ कर की नहीं जाती…!! 
वंदे मातरम्!
सरफरोशी की शमा दिल में जला लू तो क्या होगा? 
सारा लहू अगर सरहदों पे बहा दूं तो क्या होगा?
जय हिंद!
भारत की फिजाओं को सदा याद रहूंगा, 
आजाद था, आजाद हूं, आजाद रहूंगा।
वंदे मातरम्!
शहीदों के त्याग को हम बदनाम नही होने देंगे, 
भारत की इस आजादी की कभी शाम नही होने देंगे।
स्वंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं...
लड़े थे देश की खातिर और शहीद होकर अमर हुए, 
उनकी याद में आज़ादी मनाकर आज का दिन सजाना हैं। 
जय हिंद!
भारत का वीर जवान हूं मैं, 
ना हिन्दू, ना मुसलमान हूं मैं, 
जख्मों से भरा सीना हैं मगर, 
दुश्मन के लिए चट्टान हूं मैं, 
भारत का वीर जवान हूं मैं।। 
जय हिंद!
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना, 
कभी तपती धूप में जल के देख लेना, 
कैसे होती हैं हिफ़ाजत मुल्क की, 
कभी सरहद पर चल के देख लेना।।
जय हिंद!
सुन्दर हैं जग में सबसे, नाम भी न्यारा हैं, 
जहां जाती-भाषा से बढ़कर देश-प्रेम की धारा हैं, 
निश्छल, पावन, प्रेम पूर्ण वो भारत देश हमारा है।
स्वंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं...
दिल हमारे एक हैं एक ही है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है, हम हैं इसकी शान,
जान लुटा देंगे वतन पे हो जाएंगे कुर्बान,
इसलिए हम कहते हैं मेरा भारत महान।।
स्वतंत्रता दिवस 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं...
जो भरा नहीं है भावों से, 
बहती जिसमें रसधार नहीं,
वह हृदय नहीं है पत्थर है, 
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। 
स्वतंत्रता दिवस 2021 की शुभकामनाएं...
आजादी की कभी शाम ना होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे,
बची है लहू की एक बूंद भी रगों में तब तक,
भारत माता का आंचल नीलाम ना होने देंगे।।
स्वतंत्रता दिवस 2021 की शुभकामनाएं...
ये बात हवाओं को बताए रखना रोशनी होगी,
चिरागों को जलाए रखना लहू देकर,
जिसकी हिफाजत हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।।
स्वतंत्रता दिवस 2021 की शुभकामनाएं...

15 अगस्त पर भाषण देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

  1. स्वतंत्रता दिवस 2021 के लिए जोशभरा भाषण
  2. 15 अगस्त 2021 पर भाषण
  3. 15 अगस्त 2021 के लिए सबसे बेस्ट भाषण
  4. स्वतंत्रता दिवस पर शायरीभरा सबसे बेस्ट भाषण

Happy independenceday-2021 wishes quotes speeches sms whatsappandfacebook status, independenceday 2021 wishes sms whatsappand facebook status

Share to Your Friends Also

Leave a Comment