UP Voter List Download : उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2022 डाउनलोड कैसे करें | UP Voter List Download 2022

Voter List 2022 Uttar Pradesh | Voter List 2022 Uttar Pradesh Download | Voter List 2022 UP | Voter List 2022 UP Vidhan Sabha | Final Voter List 2022 UP |

UP Voter List Download 2022 PDF : यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तरप्रदेश (लखनऊ) ने वर्ष 2022 की नई मतदाता सूची (UP Voter List 2022) जारी कर दी है. यूपी की इस नई वोटर लिस्ट में करीब 53 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए. स्टेट इलेक्शन कमिशन उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने यूपी मतदाता सूची 2022 को ऑनलाइन कर दिया है. अब यूपी का कोई भी व्यक्ति यह वोटर लिस्ट मोबाईल या लैपटॉप पर ऑनलाइन चेक कर सकता है और इसे डाउनलोड भी कर सकता है. यूपी की नई वोटर लिस्ट डाऊनलोड कैसे करनी है. इसके लिए इस आर्टिकल में नीचे दिए गए प्रोसेस को फ़ॉलो करना होगा.

ऑनलाइन वोटर लिस्ट कैसे देखें ( UP Voter List 2022 Download Online Pdf )

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ( State Election Commission Uttar Pradesh, Lucknow ) ने यूपी के मतदाताओं की सुविधार्थ उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2022 ( UP Voter List 2022 ) को ऑनलाइन कर दिया है. यूपी मतदाता सूची 2022 ऑनलाइन होने से अब उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को वोटर लिस्ट के लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं हैं. यूपी का हर मतदाता अव घर बैठे मोबाईल या लैपटॉप पर ऑनलाइन वोटर लिस्ट आसानी से चेक कर सकता है और वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकता है. यही नहीं, इस वोटर लिस्ट को डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी ले सकते है. तो आइए जानते हैं क्या हैं यूपी वोटर लिस्ट 2022 का ऑनलाइन प्रोसेस –  

मतदाता सूची उत्तर प्रदेश 2022 डाउनलोड कैसे करें (How to Download UP Voter List )

>> UP Voter List 2022 PDF Download करने के लिए सबसे पहले आपको यहां क्लिक करना होगा.

up voter list 2022 official website

>> इसके बाद अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र का चयन करके ‘Show’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.

>> यहां क्लिक करते ही आपके सामने Polling Station Name की लिस्ट खुलेगी.

up voter list 2022 pdf download

>> अब आपको जिस Polling Station से संबधित मतदाताओं की सूची डाउनलोड करनी है, उसके आगे ‘View’ पर क्लिक करें.

>> इसके साथ ही आपके सामने यूपी मतदाता सूची 2022 ओपन हो जाएगी. जिसका आप चाहे तो प्रिंटआउट भी ले सकते है.

यूपी मतदाता सूची 2022-ceouttarpradesh.nic.in Click Here

👉🏽UP Voter List 2022 Official Website – ceouttarpradesh.nic.in

👉🏽 यूपी विधानसभा वोटर लिस्ट 2022 | यूपी वोटर लिस्ट 2022 जिलेवारडाउनलोड

👉🏽 उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2022 | फोटोयुक्त मतदाता सूची उत्तर प्रदेश

यूपी की नई मतदाता सूची में 52,80,882 नाम जोड़े-

ऊत्तर प्रदेश के जिन युवक-युवतियों की 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी हो चुकी थी, ऐसे युवक-युवतियों के नाम यूपी की नई मतदाता सूची में जोड़ दिए गये है. राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तरप्रदेश ने वर्ष 2022 की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की है. जिसमें 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं. इनमें 23 लाख 92 हजार 258 पुरुषों के नाम शामिल किए है और 28 लाख 86 हजार 988 महिला मतदाता के नाम जोड़े गए है, वहीं 1636 थर्ड जेंडर शामिल हैं. प्रदेश में 18 से 19 वर्ष के कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 89 हजार 902 है. इनमें 10 लाख 62 हजार 410 पुरुष एवं 9 लाख 26 हजार 945 महिला और 547 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं.

यूपी विधानसभा चुनाव कब होंगे-

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान 10 फरवरी को होने जा रहे है. पहले चरण में पश्चिमी यूपी (West Uttar Pradesh) के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा. जिसमें 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. इसी प्रकार तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा. जिसमें 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी.

चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा. जिसमें 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. वहीं पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा. इस चरण में यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. छठे चरण के चुनाव 3 मार्च को होंगे. जिसमें 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. जबकि आखिरी और सातवें चरण के चुनाव 7 मार्च को होंगे. आखिरी चरण में यूपी के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. सभी सात चरणों की मतगणना 10 मार्च करवाकर चुनाव परिणाम घोषित इसी दिन कर दिए जाएंगे.

Share to Your Friends Also

Leave a Comment