Jail Prahari Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित हुई जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की ऑफिसियल आंसर की का इंतजार कर रहें अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. जेल प्रहरी 2025 की ऑफिसियल आंसर की आज 12 मई 2025 को जारी कर दी गई है, इसी के साथ आंसर की का इंतजार खत्म हो गया है. आपकी सुविधा के लिए हमनें नीचे आंसर की चेक करने का डायरेक्ट लिंक दे दिया है.
Jail Prahari Answer Key 2025 Direct Link | ||
Shift | Answer Key | Master Question Paper |
1st Shift | Click Here | Click Here |
2nd Shift | Click Here | Click Here |
Telegram Channel | Join Now |
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती 2025 की आंसर की ऑफिसियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जारी हुई है. आंसर की शिफ्ट वाइज पीडीएफ में रहेगी. आंसर की मास्टर क्वेश्चन पेपर के अनुसार होगी, ऐसे में परीक्षार्थी अपने प्रश्न-पत्र का मास्टर क्वेश्चन पेपर से मिलान करकें फिर आंसर की से मिलान कर पाएंगे व अपने मार्क्स की गणना कर पाएंगे.
आरएसएसबी द्वारा जारी आंसर की पर यदि किसी भी कैंडिडेट को आपत्ति है, तो वह आपति भी दर्ज करा सकता है. आपत्ति दर्ज करानें की समयावधि 17 से 19 मई 2025 रहेगी. प्रत्येक आपत्ति दर्ज कराने यानि ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए 100 रुपए का भुगतान करना होगा.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 अप्रैल 2025 को 2 शिफ्टों में आयोजित की गई जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 में कुल 8,20,942 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे. इसमें फर्स्ट शिफ्ट में 4,10,443 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन 3,02,080 अभ्यर्थी ही एग्जाम सेंटर पर उपस्थित हुए. इस प्रकार फर्स्ट शिफ्ट में 1,08,363 कैंडिडेट्स अनुपस्थित रहे तथा कुल उपस्थिति प्रतिशत 73.60 फीसदी प्रथम पारी का रहा.
द्वितीय शिफ्ट में 4,10,499 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, इसमें से भी 3,08,088 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी और 1,02,411 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. इस प्रकार सेकंड शिफ्ट की उपस्थिति 75.05 प्रतिशत दर्ज की गई.
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 के सफल आयोजन हेतु 41 में से 38 जिलों में सेंटर बनाएं गए थे. कुल 1278 परीक्षा केंद्र निर्धारित हुए थे. सबसे ज्यादा जयपुर में 176 एग्जाम सेंटर थे, जबकि करौली में सबसे कम केवल 7 सेंटर थे.
803 पदों के लिए आयोजित हुई जेल प्रहरी की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे. प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था, तथा नेगेटिव मार्किंग 1 अंक की थी. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में 2 शिफ्टों में हुई थी. फर्स्ट शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक का था, जबकि सेकंड शिफ्ट का टाइम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक का था. इस प्रकार एग्जाम पेपर को हल करने हेतु 2 घंटे का समय प्रत्येक कैंडिडेट को मिला था.
Jail Prahari Answer Key 2025 Kaise Dekhe ? How To Check Jail Prahari Answer Key 2025
- राजस्थान जेल प्रहरी आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होम पेज Candidate Corner सेक्शन के Answer Key विकल्प पर क्लिक करें.
- अगले पेज में अपनी शिफ्ट की Jail Prahari Answer Key 2025 पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर जेल प्रहरी आंसर की ओपन हो जाएगी.
- फिर अपनी शिफ्ट के मास्टर क्वेश्चन पेपर को डाउनलोड करें.
- अंत में मास्टर क्वेश्चन पेपर से आंसर की का मिलान करें और अपने प्रश्न-पत्र का मिलान कर अपने मार्क्स का पता कर लें.
Jail Prahari Recruitment 2025 Details
राजस्थान स्टाफ सलेक्शन बोर्ड द्वारा कारागार विभाग में जेल प्रहरी की कुल 803 पदों पर भर्ती करवाई जा रही है. इन पदों में से 759 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 44 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए है. वहीं भर्ती में श्रेणीवार आरक्षण के तहत 359 पद अनारक्षित है. वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए 73 पद, ओबीसी के लिए 130 पद, एमबीसी के लिए 35 पद, एससी के लिए 94 पद, एसटी हेतु 109 पद तथा सहरिया जनजाति हेतु 3 पद आरक्षित है.
Rajasthan Jail Prahari Recruitment 2025 | |
Category | Posts |
UR | 359 |
EWS | 73 |
OBC | 130 |
MBC | 35 |
SC | 94 |
ST | 109 |
Sahriya Tribe | 3 |
Total | 803 |
Jail Prahari Recruitment 2025 Selection Process
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती की चयन प्रक्रिया 3 चरणों में संपन्न होगी. प्रथम चरण में लिखित परीक्षा हो चुकी है. द्वितीय चरण में फिजिकल टेस्ट होगा. वहीं तृतीय चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.
- Stage-I: Written Exam
- Stage-II: Physical Test
- Stage-III: Document Verification
Jail Prahari Answer Key 2025 Important Dates
Important Dates | |
Application Start Date | 24-12-2024 |
Application Last Date | 22-01-2025 |
Correction Date | 07 To 16 May 2025 |
Exam Date | 12-04-2025 |
Exam City Release Date | 05-04-2025 |
Admit Card Release Date | 08-04-2025 |
Answer Key Release Date | 12-05-2025 |
Jail Prahari Answer Key 2025 Important Links
Important Links | |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Exam Schedule | Click Here |
Exam City | Click Here |
Admit Card | Click Here |
Answer Key | Click Here |
Answer Key Notice | Click Here |
Telegram Channel | Join Now |
Whatsapp Channel | Join Now |
Questions About Jail Prahari Answer Key 2025
Ans. जेल प्रहरी आंसर की आज 12 मई 2025 को आ गई है.
Ans. जेल प्रहरी आंसर की ऑफिसियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in से निकालें.