CUET UG Entrance Exam Admit Card 2023: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट यानि सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड आज 19 मई, 2023 को रिलीज कर दिया गया है. सीयूईटी यूजी का प्रवेश पत्र एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर रिलीज हुआ है. परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी.
CUET Admit Card 2023 Direct Link
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 मई से 6 जून 2023 तक किया जाएगा. पूर्व में सीयूईटी यूजी की एग्जाम डेट 21 से 31 मई तय की गई थी, परन्तु परीक्षा करवाने वाली एजेंसी को अधिक संख्या में आवेदन फॉर्म प्राप्त होने की वजह से इसे 1, 2, 5 और 6 जून को करवाने का भी फैसला लिया गया है. इसके अलावा किसी कारणवश किसी शिफ्ट का एग्जाम कैंसिल होता है तो उसके लिए 7 व 8 जून को आरक्षित परीक्षा दिवस के रूप में रखा गया है, ताकि कैंसिल होने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा इन दो दिनों में कराई जा सकें.
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस परीक्षा यूजी में शामिल होने के लिए इस साल देश के 14 लाख 99 हजार 778 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था. कैंडिडेट्स की संख्या इसलिए भी बड़ी है क्योकिं इस परीक्षा के जरिए देश की प्रतिष्ठित 248 यूनिवर्सिटीज में स्नातक करने के लिए स्टूडेंट्स को दाखिला मिल पाएगा. 248 विश्वविद्यालयों में से 44 केन्द्रीय यूनिवर्सिटीज, 37 स्टेट यूनिवर्सिटीज, 32 डीम्ड यूनिवर्सिटीज, 132 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और 3 अन्य यूनिवर्सिटीज है.
सीयूईटी यूजी की परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर ऑनलाइन सीबीट मोड में होगा. सब्जेक्ट के अनुसार कैंडिडेट के पेपर में 160 या 155 प्रश्न रहेंगे. इसमें से 130 या 125 प्रश्न के उत्तर अभ्यर्थी को देने होंगे. एग्जाम पेपर 3 सेक्शन में विभाजित होगा. सेक्शन 1 में 50 प्रश्नों का समावेश होगा, जिसमें से 40 प्रश्न के उत्तर अभ्यर्थी को देने होंगे. सेक्शन 2 में 50 या 45 प्रश्न शामिल होंगे, इसमें से 40 या 35 प्रश्न सब्जेक्ट अनुसार ही हल करने होंगे. सेक्शन 3 में 60 सवाल होंगे, इनमे से 50 के आंसर अभ्यर्थी को देने होंगे.
Exam Pattern | ||
Section | No. of Questions | No. of Attempt Questions |
Section 1 | 50 | 40 |
Section 2 | 45/50 | 35/40 |
Section 3 | 60 | 50 |
Total | 155/160 | 125/130 |
CUET Admit Card 2023 Kaise Download Kare (How To Download CUET Admit Card 2023)
- CUET Exam Admit Card Download करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर विजिट करें.
- होम पेज पर Sign In पर क्लिक करें.
- अब Download Admit Card पर प्रेस करें.
- अगले पेज में एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्यूरिटी पिन भरकर Login करें.
- स्क्रीन पर CUET UG 2023 Admit Card ओपन हो जाएगा.
CUET 2023 Important Dates
Important Dates | |
Online Application Start Date | 9 February 2023 |
Online Application Last Date | 30 March 2023 |
Online Application Form Re-Opening Date | 9 to 11 April 2023 |
Exam Date | 21 to 31 May 2023 |
Exam City Release Date | 14 May 2023 |
Admit Card Release Date | 19 May 2023 |
CUET 2023 Important Links
Important Links | |
Official Website | Click Here |
Official Notification | PDF Download |
Syllabus | PDF Download |
Exam City Release Date Notice | PDF Download |
Exam City | Link 1 |
Link 2 | |
Exam City Notice | PDF Download |
Admit Card Download | Click Here |
Telegram Channel | Join Now |
Questions About CUET Admit Card 2023
Ans. CUET UG Admit Card आज 19 मई 2023 को रिलीज हो गया है.
Ans. CUET Admit Card ऑफिसियल वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड करें.