Bihar DElEd College Allotment Letter 2022: डीएलएड का कॉलेज अलॉटमेंट लेटर यहां से डाउनलोड करें

Bihar DElEd College Allotment 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना (BSEB) ने आज डी.एल.एड. सयुंक्त प्रवेश परीक्षा की प्रथम चयन सूची यानि प्रथम राउंड की कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. बिहार डी.एल.एड. की फर्स्ट कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट अधिकारिक वेबसाइट- deled.biharboardonline.com पर अपलोड की गई है. अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते है. कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दे दिया गया है.

BIhar DElEd College Allotment Link

Bihar DElEd Merit List 2022

बिहार डी.एल.एड. की प्रथम कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया है, उन्हें 18 से 23 नवंबर 2022 के बीच फीस जमा करवाकर कॉलेज में नामांकन लेना होगा. इसके बाद कॉलेज द्वारा ऑनलाइन बीएसईबी पोर्टल पर 24 नवंबर तक अभ्यर्थी का नाम अपलोड कर एडमिशन दिया जाएगा. वहीं जिन उम्मीदवारों को प्रथम लिस्ट में कॉलेज पसंद का नही मिला है, उन्हें स्लाइड अप के जरिए कॉलेज बदलने का मौका भी मिलेगा. कॉलेज स्लाइड अप की तिथि 18 नवंबर से 23 नवंबर निर्धारित की गई है.

द्वितीय चयन सूची 26 नवंबर को जारी की जाएगी. द्वितीय चयन सूची में जिनका नाम होगा, उनका कॉलेज में नामांकन 27 व 28 नवंबर को होगा. तीसरी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 29 नवंबर को जारी होगी और इनकी नामांकन प्रक्रिया 30 नवंबर व 1 दिसंबर को आयोजित होगी.

Bihar DElEd College Allotment Letter 2022 Kaise Download Kare (How To Download Bihar DElEd College Allotment Letter 2022)

  1. बिहार डी.एल.एड. कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट- deled.biharboardonline.com पर विजिट करें.
  2. होम पेज पर आ रहे ‘D.El.Ed. Joint Entrance Test 1st Round College Allotment’ पर क्लिक करें.
  3. फिर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर डाउनलोड पर प्रेस करें.
  4. बिहार डी.एल.एड. कॉलेज अलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  5. ‘Print’ पर क्लिक कर डी.एल.एड. कॉलेज अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें.

आपकों बता दें की राज्य में पहली बार आयोजित डी.एल.एड. सयुंक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 से 20 सितंबर तक किया गया था. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा प्रत्येक दिन 3 पाली में संचालित की गई थी. पहली पाली का समय सुबह 8:00 से 10:30 बजे, दूसरी पाली का समय दोपहर 12:00 से 2:30 बजे और तीसरी पाली का समय शाम 4;00 से 6:30 बजे तक था.

बिहार डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा से अभ्यर्थियों को कॉलेज 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करने के लिए आवंटित किया जाएगा. 2 वर्ष के पश्चात अभ्यर्थियों को डी.एल.एड. की डिग्री मिलेगी, जिसके जरिए कक्षा 1 से 5 तक के लिए राज्य में निकलनी वाली शिक्षक भर्ती हेतु अभ्यर्थी अप्लाई कर पाएंगे.

Bihar DElEd College List 2022

बिहार में डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा के तहत कुल 306 कॉलेजो में अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा. इनमें 54 सरकारी कॉलेज और 252 प्राइवेट कॉलेज शामिल है. इन कॉलेजो में डी.एल.एड. करने हेतु 30 हजार 700 सीटे आरक्षित है.

Bihar DElEd College List
District Number Of College
Gopalganj 02
Siwan 10
Chhapra 07
Jehanabad 07
Aurangabad 14
Nawada 07
Gaya 18
Kaimur 05
Buxar 07
Rohtas 09
Bhojpur 11
Nalanda 20
Patna 45
Samastipur 11
Madhubani 08
Darbhanga 10
Sheohar 02
East Champaran 06
West Champaran 07
Vaishali 18
Sitamarhi 05
Muzaffarpur 19
Madhepura 06
Supaul 01
Saharsa 01
Banka 09
Bhagalpur 08
Begusarai 07
Khagaria 04
Sheikhpura 02
Lakhisarai 02
Jamui 02
Munger 03
Katihar 05
Kishanganj 01
Purnia 06
Araria 01
Arwal 00
Total 306

Bihar DElEd 2022 Important Dates

Bihar D.El.Ed. Important Dates
Counselling Start Date 21-10-2022
Counselling Last Date 02-11-2022
1st Round College Allotment 17-11-2022
1st Round College Admission 18-11-2022 to 23-11-2022
College Slide Up Date 18-11-2022 to 23-11-2022
2nd Round College Allotment 26-11-2022
2nd Round College Admission 27-11-2022 & 28-11-2022
3rd Round College Allotment 29-11-2022
3rd Round College Admission 30-11-2022 & 01-12-2022

Bihar DElEd 2022 Important Links

Bihar D.El.Ed. Important Links
Official Website Click Here
Merit List Click Here
1st Round College Allotment Click Here
Telegram Channel Join Now
Watch Video Click To View

Questions About Bihar DElEd 2022

Q. बिहार डी.एल.एड. फर्स्ट राउंड कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट कैसे देखें?

Ans. डी.एल.एड. फर्स्ट राउंड कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट deled.biharboardonline.com से देखें.

Q. बिहार डी.एल.एड. कॉलेज में नामांकन के समय क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?

Ans. डी.एल.एड. कॉलेज में टी.सी., सी.सी., माइग्रेशन, 10वीं, 12वीं मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि नामांकन के समय चाहिए होंगे.

Share to Your Friends Also

Leave a Comment