MP Board 2nd Exam 10th 12th Result 2026
MP Board 2nd Exam Result 2026 Class 10th and 12th: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, मध्य प्रदेश द्वारा सेकंड एग्जाम 10वीं कक्षा का रिजल्ट 16 जून को शाम 4.00 बजे जारी कर दिया गया है. एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट- mpbse.nic.in पर अपलोड किया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए यहां लिंक उपलब्ध करवा दिया है. छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से चेक कर सकते है.
| MP Board Second Exam Result 2026 Direct Links | |
| 10th Class Result | Click Here |
| 12th Class Result 2026 | Click Here |
एमपीबीएसई ने 12वीं कक्षा की सेकंड परीक्षा (सप्लीमेंट्री) का रिजल्ट 15 जून को रिलीज कर दिया था. एमपी कक्षा बारहवीं द्वितीय परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 59.57% दर्ज किया गया. लडकों का रिजल्ट 57.36% रहा, जबकि लडकियों का पास प्रतिशत 62.31% रिकॉर्ड हुआ.
एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की द्वितीय परीक्षा 07 मई से 19 मई के बीच आयोजित कराइ गई थीं, जबकि 12वीं कक्षा के सेकंड एग्जाम 07 मई से 26 मई तक आयोजित हुए थे. एमपी बोर्ड एग्जाम सिंगल शिफ्ट में सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे के बीच करवाए गए थे.
MP Board 2nd Exam 10th Result 2026 Kaise Dekhe? (How to Check MP Board 10th Result Second Exam 2026)
- एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट- mpbse.nic.in पर जाना होगा.
- होम पेज पर परीक्षा परिणाम/Exam Results का ऑप्शन चुनें.
- उसके बाद High School Certificate Examination (HSC) Second Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज में रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके Submit कर दें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए Print का बटन दबाएं.